
ब्रांडेड के नाम पर अधोमानक कीटनाशक का खेल, टीम की जांच में बड़ा खुलासा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले में फसलों के बीज उपचार और कीट नियंत्रण के नाम पर किसानों की जेब पर डाका डाला जा रहा था। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर आई टीम ने हापुड़ की एक प्रसिद्ध ट्रेडिंग कंपनी से कीटनाशक का सैंपल लिया था। जांच में कीटनाशक अधोमानक निकला।
अधिकारियों के मुताबिक, इस कीटनाशक की बिक्री पूरे देश में की जाती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय टीम ने हापुड़ डीएम से ट्रेडिंग कंपनी, दवा निर्माता कंपनी समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मांगी है। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने पुष्टि की है कि नियमों के तहत अब वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”
” ब्रांडेड कीटनाशक के नाम पर घटिया और अधोमानक दवाएं बेचने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। हापुड़ में केंद्रीय टीम ने एक नामचीन ट्रेडिंग कंपनी पर छापेमारी कर जब सैंपल की जांच कराई, तो दवा अधोमानक पाई गई।
हैरानी की बात यह है कि दोबारा जांच कराने पर भी सैंपल फेल ही रहा। अब केंद्रीय टीम ने हापुड़ डीएम से निर्माता और ट्रेडिंग कंपनी समेत तीन पर एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी है। हाल ही में जिले में नकली पोटाश और कीटनाशकों का जखीरा भी बरामद किया गया था। ऐसे में अगर आप भी अपनी फसल के लिए कीटनाशक खरीद रहे हैं, तो पूरी तरह सतर्क रहें!”
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















