
डायट परिसर में महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयन्ती मनाई गई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हापुड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आदर व श्रद्धा के मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रामधुन के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में डायट प्राचार्या श्रीमती ज्योति दीक्षित ने कहा कि महात्मा गांधी जी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा का जीवन-दर्शन तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।उन्होंने प्रशिक्षुओं को दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में अपनाने तथा एक जिम्मेदार, संवेदनशील और आदर्श शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री मोहम्मद राशिद ने भी गांधीजी एवं शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को अपने व्यवहार में आत्मसात करने हेतु प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया गया।इस अवसर पर सृष्टि, प्राची, मेघा सैनी, कमल नयन शर्मा, अतुल आदि प्रशिक्षुओं ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम का समापन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ। यह अवसर सभी के लिए प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़




















