👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में भक्तों ने रविवार को गणपति बप्पा को अंतिम विदाई दी। नगर में कई वर्षों से गणपति बप्पा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। हालांकि इस वर्ष पर्व पर कोरोना का प्रभाव दिखा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंग नहर में गणपति का विसर्जन किया।
रविवार को श्रद्धालुओं गणेश जी की प्रतिमा को लेकर गंग नहर पहुंचे। यहां पर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ प्रतिमा को विसर्जित कर दिया। दीपक अग्रवाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गणेश चतुर्थी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते गणेश चतुर्थी पर बड़ा आयोजन नहीं किया। पूरे परिवार ने गणपति जी को श्रद्धा भाव से विदाई दी।






















