हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं। जून में आयोजित इस परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद पीजीडीवाईओ में बुलंदशहर निवासी सचिन शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा ने सिर्फ बुलंदशहर ही नहीं बल्कि बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही जनपद हापुड़ के निवासी उमेश कुमार पुत्र रामजीलाल ने पीजीडीवाईओ में दूसरा स्थान हासिल किया है। पीजीडीवाईओ का मतलब पोस्ट ग्रैजुएट इन योग परीक्षा है जिसका परिणाम आने के बाद छात्रों के चेहरे खिल उठे। किसान के बेटे सचिन शर्मा ने बताया कि उसने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की जिससे उसने परीक्षा में 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 3 जिलों में टॉप किया है। सचिन ने 500 में से 429 अंक प्राप्त किए हैं जबकि उमेश ने 500 में से 418 अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509























