
हापुड़: LN रोड पर जलभराव से मिलेगी मुक्ति, 3 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का नाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के एलएन रोड पर रोजाना लगने वाले जाम और जलभराव की समस्या से जूझ रहे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। जिला प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क किनारे नए नाले के निर्माण का फैसला किया है।
हापुड़ का एलएन रोड, जो शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, लंबे समय से जलनिकासी की समस्या से जूझ रहा है। बारिश ही नहीं, सामान्य दिनों में भी सड़क किनारे पानी जमा होने से यात्रियों, स्कूली विद्यार्थियों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार इस वजह से यातायात भी ठप हो जाता था।
इस स्थिति को देखते हुए डीएम कविता मीना ने निरीक्षण के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर पालिका को मिलकर नाला निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। करीब 3 करोड़ रुपये के बजट से बनने वाले इस नाले के लिए मंजूरी मिल चुकी है और विभागीय स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है।
इस नाले के बन जाने से एलएन रोड से जुड़े तगासराय, चैनापुरी, अयोध्यापुरी, शिवचरणपुरा, गढ़ गेट पुलिस चौकी, सिकंदर गेट और मोती कॉलोनी जैसे करीब 8 मोहल्लों के साथ-साथ आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सीधी राहत मिलेगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















