
👁 4 views Views
महापुरूषों की जयन्ती पर पुलिस ने ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व स्व.प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती शुक्रवार को मनाई और कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली।
गांधी जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस लाइन हापुड़ में तथा अपर पुलिस अधीक्षकमहेश कुमारने पुलिस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास़्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर जवानों को कर्तव्यनिष्ठा एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित व मिष्ठान वितरण किया।
उन्होने कहा कि सभी को महापुरूषो के आदर्शो को अपनाना चाहिए।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















