
गाँधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी व जागरूकता रैली को न्यायिक अधिकारियों ने दिखाई हरी झण्डी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ श्री अजय कुमार सिंह प्रथम के कुशल मार्गदर्शन में आज शहर में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के प्रावधानों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
प्रभात फेरी का शुभारंभ जनपद न्यायालय हापुड़ के मुख्य गेट से अपर जिला जज प्रथम श्री हनी गोयल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट श्री ज्ञानेन्द्र सिंह यादव, अपर जिला जज द्वितीय श्री शेष बहादुर निषाद, अपर जिला जज (पोक्सो एक्ट द्वितीय) श्री अवनीश कुमार राय, अपर जिला जज (त्वरित न्यायालय द्वितीय) श्री विरेश चन्द्रा, सिविल जज सी०डि० द्वितीय/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री असगर अली एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० श्वेता पूठिया व प्राधानाचार्य श्रीमती शैलजा कुमारी, जिला संगठन आयुक्त श्री प्रकाश शर्मा, हेड क्वार्टर कमीश्नर श्री भारत भूषण वत्स, अध्यापकगण निति शर्मा, रेखा शर्मा, राजुकमारी गुप्ता, राजकुमार सिंह व मुकेश इत्यादि उपस्थित रहे।
यह प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान प्रतिभागी हाथों में बाल सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, बच्चों के विधिक अधिकार और पॉक्सो एक्ट से जुड़े नारों की तख्तियां और बैनर लेकर चल रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान डीएलएसए के प्रभारी सचिव श्री असगर अली ने बताया कि बच्चों के प्रति होने वाले किसी भी प्रकार के यौन अपराधों की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। पॉक्सो कानून बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने और उन्हें अपराधों से बचाने के लिए बेहद सख्त प्रावधान करता है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बिना डरे विधिक सहायता और हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1098 अथवा 15100) का उपयोग करने की अपील की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद हापुड़ के सभी विद्यालयों के जागरुकता हेतु कार्यक्रम व प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
विधिक जागरुकता रैली में जैन कन्या इण्टर कॉलेज पाठशाला, हापुड़, एस.एस.वी.इण्टर कॉलेज, हापुड़, चौ० ताराचन्द इण्टर कॉलेज, दीवान इण्टर कॉलेज, श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इण्टर कॉलेज के बच्चे व अध्यापकगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।प्रभात फेरी में न्यायिक अधिकारीगण, विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। फेरी का समापन नगर पालिका परिसर गेट पर विधिक जागरूकता संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने व सुरक्षा व्यवस्था किये जाने में कोतवाली हापुड़ नगर द्वारा योगदान दिया गया।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996




















