
बदनौली मर्डर केस: पुलिस ने 10वें नाबालिग आरोपी को दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के चर्चित दीपक हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में शामिल 10वें नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी रेलवे फाटक के पास से हुई है, जिसके पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
आपको बता दें कि 4 सितंबर को बदनौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। इस हिंसा में गोलियों का शिकार हुए दीपक उर्फ गोलू, बंटी उर्फ विजय और मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान मेरठ के अस्पताल में दीपक की मौत हो गई थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 13 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की जांच करते हुए पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। वहीं, अब पुलिस टीम ने 10वें नाबालिग आरोपी को भी तमंचे और कारतूस के साथ दबोच लिया है और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739




















