हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह हुई एक लाख तीस हजार रुपए की लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। क्षेत्राधिकारी नगर एस.एन. वैभव पांडेय, थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने तीन घंटों के भीतर ही लूट का खुलासा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई में पता चला कि मुनीम ने पैसे खेतों में छिपा दिए थे और फर्जी लूट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर यह खुलासा हुआ है।
बता दें कि शनिवार की सुबह पिलखुवा के एक सब्जी व्यापारी का बाइक सवार मुनीम नवनीत एक लाख तीस हजार रुपए लेकर निजामपुर कट के पहुंचा। इस दौरान उसने पुलिस को सूचनी दी कि उसके साथ कार सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडेय, थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की।
पुलिस ने जब मुनीम से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। मुनीम ने बताया कि उसने पैसों को जंगल में छिपा दिया था और फर्जी लूट की सूचना पुलिस को दी। तीन घंटे के भीतर ही हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने लूट की घटना का खुलासा कर दिया।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033

























