👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने दो ग्रामीणों को शराब बेचते गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 40 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है।पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव ढोलपुर के सतपाल व रामगोपाल हैं जो गांव में चोरी-छिपे शराब बेचते थे।






















