👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हिस्ट्रीशीटरों की धरपकड़ के लिए गढ़ पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। पुलिस अब जगह-जगह फ्लेक्सी बोर्ड लगाकर हिस्ट्रीशीटरों की फोटो समेत पूरा ब्यौरा सार्वजनिक कर रही है। बता दें कि जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और शातिर बदमाशों पर नकेल कसने के उद्देश्य से गढ़ कोतवाली, सिंभावली और बहादुरगढ़ थाने में हिस्ट्रीशीटर के बारे में जानकारी देने के लिए फ्लेक्सी बोर्ड लगाए जा रहे हैं जिस पर अपराधियों के फोटो, नंबर भी मौजूद हैं। पुलिस का कहना है इससे बदमाशों की जानकारी हासिल करने में उन्हें सहायता मिलेगी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























