हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की सुबह एक मां और उसकी दो बेटियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। एक ही परिवार में तीन मौत होने से परिवार गम में डूबा है और सभी का रोरोकर बुरा हाल है। मां-बेटियों पर काल बना यह हादसा निजामपुर रेलवे हॉल्ट के पास का है।
बता दें कि पिलखुवा क्षेत्र के गांव कस्तला कासमाबाद निवासी राकेश मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार को उसकी पत्नी सुमन अपनी दो बेटियों के साथ दिल्ली जाने के लिए निजामपुर रेलवे हॉल्ट पहुंची। इस दौरान महिला ने आठ महीने की इशिका को गोद में लिया था और चार वर्ष की हिमांशी का हाथ पकड़ हुआ था। ट्रेन में चढ़ते समय महिला का पैर फिसल गया और वह अपनी दोनों बेटियों समेत ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की शिनाक्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891



























