हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बीवी नगर मार्ग गुरुवार की सुबह मवेशियों के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मवेशियों के अवशेष मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
मामला बाबूगढ़ छावनी के बीवी नगर मार्ग का है जहां धीरेंद्र चौधरी के मकान के पास संदिग्धों ने मवेशियों के अवशेष डाल दिए और फरार हो गया। आशंका है कि संदिग्धों ने यह हरकत गुरुवार की तड़के की है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और मवेशियों को एक गड्ढा खुदवाकर उसमें दबा दिया गया है।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010



























