हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव नूरपुर में खेतों में नीचे लटक रहे हाई टेंशन लाइन के तारों ने रविवार को एक किसान की जान ले ली जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।। गाँव नूरपुर में पशुओं का चारा लेने गए किसान नितिन चौधरी का उनके खेत के ऊपर बेहद नीचे से गुजर रही बिजली की लाइन से उनके द्वारा लाये जा रहे चारे की पुली छु जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण अनेक बार बिजली तारों को ऊंचा कलने की मांग कर चुके हैं परन्तु किसी के कान पर जूं नहीं रेंगती।सोमवार को भाजपा नेता वाईपी.सिंह गांव नूरपूर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी व तत्काल जिलाधिकारी से इस संदर्भ में बात की और परिवार को उचित मुआवजा व बिजली विभाग के लापरवाह कर्मियों पर कार्यवाही की माँग की। ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता जिलाधिकारी से मिल कर समस्या से अवगत कराएंगे और पीड़ित परिवार को सहायता की मांग करेंगे।
जन्माष्टमी पर कपड़ों पर पाएं पाएं 50% डिस्काउंट: 7817840559, 9927143205
























