👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने में जुटी संस्था सेवा भारती हापुड़ के नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा ने गुरुवार को गांव चमरी में एक सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया। इस सिलाई केंद्र में 22 बालिकाओं को सिलाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षिका रामा चौधरी बालिकाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देंगी।
संस्था के अध्यक्ष नरेश मिश्रा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बालिकाओं को सिलाई क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाना है। इस मौके पर मातृ मंडल सेवा भारती की अध्यक्ष शशि गोयल, ओम प्रकाश, बाबूराम आदि उपस्थित थे।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941



























