VIDEO: हापुड़ः चार किसानों के घर पचास लाख की चोरी, मचा हड़कंप










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना हापुड़ के गांव लालपुर में बदमाशों ने चार किसानों के घर पर धाबा बोलकर करीब पचास लाख रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर तथा लाखों रुपए नकद उड़ा लिए और रफू चक्कर हो गए। बदमाशों ने किसानों व परिवारजनों को कोई नशीला पदार्थ सूंघा दिया जिससे उनकी नींद न टूटे। बदमाश किसानों के घर से केवल जेवर व नकदी ले गए। बतातें हैं कि संख्या 6-7 रही होगी। बदमाशों ने किसानों के घर करीब तीन घंटे तक चोरी का तांडव किया और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।

गांव लालपुर में चार किसानों के घर हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है।

बात सोमवार की मध्य रात्रि के बाद की हैं जब बदमाशों का झुंड किसान विपिन के घर आ धमका। इसके बाद बदमाशों ने एक-एक करके किसान सुखपाल, भूपेंद्र सिंह व देवेंद्र के घरों को निशाना बनाया और किसानों के घरों से करीब पचास लाख रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर तथा लाखों रुपए नकद चोरी कर ले गए। बदमाश आर्टिफिशियल ज्वैलरी मौके पर छोड़ गए। चोरी का किसानों को रात में ही पता चल गया और पुलिस को सूचना भी दी, परंतु बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।

CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!