हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण थाना दिवस में मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह व मेरठ रेंज के आई.जी. प्रवीण कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबधित अधिकारियों को एक निश्चित अवधि में निबटाने का आदेश दिया।
थाना दिवस में जोगीपुरा, आदर्शनगर, बिहारी आश्रम आदि क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें अवैध कब्जों को लेकर थी। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिया कि सरकार भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कराया जाए।
मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अपनी-अपनी शिकायतें लेकर थाना दिवस में लोगों का पहुंचना यह बताता है कि थाना दिवस में लोगों की आस्था है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासनिक अफसरों का उद्देश्य एकजुटता के साथ लोगों की मदद करना है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509





























