👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाई-बहन के रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के लिए नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में डाक विभाग ने भी विशेष रूप से तैयारियां की हैं। विभाग ने रविवार रक्षाबंधन के दिन भी राखी बांटने का फैसला लिया है। भाई-बहन के रिश्ते और प्रेम को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है। किसी बहन के भाई की कलाई सूनी न रह जाए इसके लिए पोस्टमैन रविवार को भी राखियां बांटेंगे।
डाकविभाग ने राखी के लिए एक खास लिफाफा निकाला है जिसकी कीमत 10 रुपए हैं। यह लिफाफा रंगबिरंगा है और वॉटरप्रूफ भी है।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:


























