
👁 119 views Views
मौत के कुएं में करतब की प्रैक्टिस करते समय बाजीगर की मौत, मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में शनिवार को रामलीला मेले में बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे मौत के कुएं में करतब की प्रैक्टिस करते समय एक बाजीगर की मौत हो गई। मृतक दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है।
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौत के कुएं में करतब दिखाने वाले बाजीगर की मौत से मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। फिलहाल, हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















