
एलायंस ने मनाई दिवाली
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 142 एन के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि मन के अंधकार को मिटाकर प्रेम, सद्भाव और मानवता का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है।
डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी राहुल गुप्ता ने कहा कि त्योहार हमें आपस में जोड़ने और रिश्तों में नई ऊर्जा एवं मिठास भरने का अवसर प्रदान करते हैं।
डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कोषाध्यक्ष विश्वास गोयल व इंटरनेशनल प्रवक्ता डॉ. अनिल बाजपेयी ने शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि फुलझड़ी हमें मुस्कुराने, मिठाई रिश्तों में मिठास घोलने, खील-बताशे सादगी एवं मधुरता अपनाने और दीपक स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देते हैं।
इंटरनेशनल डायरेक्टर अजय बंसल ने कहा कि क्लब दिवाली हमें एकता के सूत्र में पिरोती है
डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ अनिता चौधरी ने कहा कि एलायंस क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सेवा और सामाजिक समरसता का परिवार है।
वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम डॉ. सुनीता शर्मा एव्म्
वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय मोहित अग्रवाल ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि क्लब को सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजनों को भी निरंतर बढ़ावा देना चाहिए ।
इस अवसर पर सुनीता स्वामी ने अपने मधुर गीतों से समां बाँध दिया। उनके गीतों ने समारोह में संगीत, उल्लास और भावनाओं के सुंदर रंग भर दिए।
कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी राहुल गुप्ता एवं डिस्ट्रिक्ट ट्रेसरार विश्वास गोयल, डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ अनिता चौधरी ने पदाधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों और सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया।
समारोह में अनिता चौधरी, सुनीता शर्मा, नीरू मित्तल, सुनीता स्वामी, ज्योति साहनी, मनीष गोयल और डा राजेश्वर सिंह उपस्थित रहे।।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























