
बड़ी खबर: हापुड़ ब्लॉक में एंटी करप्शन टीम का छापा, 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। हापुड़ ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सुशील खारी को टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने ब्लॉक परिसर में ही कार्रवाई को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि ग्राम विकास अधिकारी सुशील खारी ने एक व्यक्ति का जायज काम करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। बुधवार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये लेते समय टीम ने आरोपी अधिकारी को पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से हापुड़ ब्लॉक सहित जनपद के सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























