
युवक के साथ मारपीट की वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कुछ लोग मिलकर एक युवक को पीट रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के उपाध्यक्ष नगर के रहने वाले अमन शर्मा पुत्र स्वरूप किशोर ने गढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका दोस्त मोहम्मद आयान सोमवार को गाड़ी लेकर गया था जिसने अमन को कॉल कर बताया कि नक्का कुआं से आगे कुछ लोगों ने गाड़ी को रोक लिया है। जब पीड़ित मौके पर पहुंचा तो देखा कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी की चाबी को निकाला और उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने जब गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिसकी वीडियो आसपास खड़े लोगों ने बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


























