
निर्माणाधीन सड़क का गढ़ विधायक ने किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया ने गढ़-मेरठ मार्ग के निर्माणाधीन रोड का निरीक्षण कर कार्यदात्री संस्था को चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया तो शासन से कड़ी कार्रवाई के लिए पत्र व्यवहार किया जाएगा।
मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका था और छात्र-छात्राओं, किसानों, ग्रामीणों आदि को जर्जर मार्ग से गुजरना टेढ़ी खीर हो रहा था। सामाजिक संस्थाएं मार्ग के निर्माण की मांग प्रभावित ढंग से कर रही थी और मीडिया ने लोगों की परेशानी को प्रमुखता से उठाकर शासन व प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया, साथ ही गढ़-गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को होने वाली संभावित रैली से राहत दिलाने की मांग की थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया और गढ़ गंगा मेले के मद्दे नजर सड़क निर्माण के लिए धन आवंटित किया, अब सड़क निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है।
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने शनिवार को मौके पर जाकर देखा और कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूरक निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होना चाहिए वरना कड़ी कार्रवाई होगी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739




























