
बंदरों के आतंक पर जिला प्रशासन ने चिन्ता जताई
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में जनपद में बंदरों की बढ़ती जनसंख्या के नियंत्रण एवं समाधान के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने तथा आमजन को हो रही परेशानियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदरों की बढ़ती जनसंख्या के नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने, नसबंदी अभियान चलाने तथा मानव-वानर संघर्ष को कम करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बंदरों को पड़कने हेतु कार्रवाई करना सुनिश्चित करें तथा बंदरों को पड़कर वन विभाग से समन्वय बनाकर उनको आबादी क्षेत्र से दूर छोड़ जाए। बैठक में सचिव हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण, प्रभागीय वन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492



























