
पिलखुवा: बच्चों को गाली देने से मना करने पर विवाद, घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट और दांत तोड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवी में बच्चों को गाली देने का विरोध करना एक शख्स को भारी पड़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि दबंग महिला और उसके परिवार ने घर में घुसकर पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें पीड़ित का दांत तक टूट गया।
“मिली जानकारी के अनुसार, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवी में दिगंबर नाम के व्यक्ति मंगलवार शाम गांव के पुल के पास बैठे थे और पास ही कुछ बच्चे खेल रहे थे। आरोप है कि वहां मौजूद रविता नाम की महिला बच्चों को गालियां दे रही थी। जब दिगंबर ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद दिगंबर अपने घर लौट आए लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ।
आरोप है कि कुछ ही देर बाद रविता अपने पति मुकेश और बेटे योगेश के साथ सीधे दिगंबर के घर जा पहुंची। घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पर और हमले के दौरान योगेश के हाथ में पहने कड़े से दिगंबर के मुंह पर गंभीर चोट आई और उनका दांत भी टूट गया! गनीमत रही कि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
“घटना के बाद पीड़ित दिगंबर की शिकायत पर पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने रविता, मुकेश और योगेश—तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आगे की उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




























