
हापुड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची डीआरएम ने खामियां मिलने पर जताई नाराजगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने कई जगह खामियां मिलने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को कमियों को जल्द दूर करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर भी उन्होंने असंतोष जताया और व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव बुधवार को अधिकारियों व टीम के साथ स्टेशन पहुंचीं और प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन परिसर सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर-1 पर बिजली के तार खुले मिले। वहीं, निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का उतार भी सही नहीं पाया गया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए।
प्रवेश और निकास के रास्ते अलग-अलग करने,स्टेशन के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित, वैकल्पिक मार्गों से निकालने को कहा। इसके अलावा, कई जगह अधूरी पड़ी बाउंड्रीवॉल का निर्माण जल्द पूरा कराने और पार्किंग शुरू करने के लिए शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।स्टेशन परिसर में प्रस्तावित ग्रीन बेल्ट का काम और हरियाली बढ़ाने, स्टेशन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव, स्टेशन अधीक्षक रामकेश मीना, सीएमआई रोहित गुप्ता, सीआईटी विनीत शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरिपाल मीना सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम के सदस्य मौजूद रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़



























