
गढ़मुक्तेश्वर में अतिक्रमण पर ईओ सख्त, बोलीं- सड़क पर कब्जा बर्दाश्त नहीं!
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका ने सख्त रुख अपना लिया है। नगरपालिका की ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ईओ ने सख्त लहजे में कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए मशीन मंगवाओ, जरूरत पड़े तो सामान उठाकर नगरपालिका भेजो, लेकिन सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उनके इन निर्देशों के बाद अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
नगरपालिका की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराना और लोगों को आवागमन में राहत दिलाना है। अब देखना होगा कि अभियान के तहत शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए आगे क्या कार्रवाई की जाती है?
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़



























