
जिला आपदा प्रबंधन पर महिलाओ को जागरूक किया
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना के मार्गदर्शन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हापुड़ के तत्वावधान में एस.एस.वी. डिग्री कॉलेज, हापुड़ में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आपदा प्रबंधन एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन जिला आपदा विशेषज्ञ, हापुड़ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, सुरक्षा के उपायों, प्राथमिक सहायता, राहत एवं बचाव कार्यों तथा समुदाय में आपदा संबंधी जागरूकता फैलाने के प्रति प्रशिक्षित एवं जागरूक करना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं श्री सैयद शहबाज हाशमी, श्री घनेन्द्र पाल, श्री मयंक, श्री अमन एवं श्री फैसल द्वारा अलग-अलग विषयों पर महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई और वक्ताओं ने विभिन्न आपदाओं में महिलाओं की भूमिका पर डाला प्रकाश कार्यक्रम में *श्री सैयद शहबाज हाशमी* द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण की अवधारणा एवं आपदा पूर्व तैयारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि महिलाएं अपने परिवार एवं समुदाय को आपदाओं के प्रति जागरूक बनाकर जन-धन की हानि को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उपकरणों एवं रसोई में आग से संबंधित सावधानियों, आग लगने की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने तथा आवश्यकता पड़ने पर अग्निशमन सेवा एवं आपातकालीन सहायता प्राप्त करने के महत्व को बताया।
आपदा प्रबंधन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।वक्ताओं ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे परिवारों को आपदा पूर्व तैयारी, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी, राहत वितरण में सहयोग तथा आपदा प्रभावित एवं संवेदनशील व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रेरित कर सकती हैं। विशेष रूप से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सभी विषयों में गहरी रुचि दिखाई तथा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे प्राप्त जानकारी को अपने परिवारों, स्वयं सहायता समूहों एवं आसपास के समुदायों तक पहुंचाएं, जिससे आपदा के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।
इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आपदा प्रबंधन केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जागरूकता, तैयारी एवं सामुदायिक सहयोग के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























