
रील बनाने का चढ़ा ऐसा खुमार, चलती कार पर सवार होकर उड़ाए नोट!
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवक चलती कार पर सवार होकर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं। रील बनाने के चक्कर में चलती कार पर इस तरह का स्टंट करना सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है। वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। चलती कार पर स्टंट, नोटों की बारिश और रील का खुमार! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























