
गढ़-स्याना चौपला के पास अवैध प्लाटिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण अवैध प्लाटिंग पर कितना भी बुलडोजर क्यों ने चला ले, परंतु अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वाले बेखौफ नजर आ रहे हैं।
गढ़मुक्तेश्वर में स्याना चौपला के फ्लाई ओवर के पास करीब 20-25 हजार वर्ग मीटर में प्लाटिंग बेखौंफ होकर की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर हो रही प्लाटिंग को बिकवाने के लिए दलाल भी सक्रिय हैं और फ्रंट के 30 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर का रेट बता रहे हैं।
प्लाटिंग स्थल पर सड़क भी बनाई गई है और ईंट की मदद से प्लाटिंग भी की गई है। बिचौलिए ग्राहकों को बिजली, पानी, गंदे पानी की निकासी, वृक्षारोपण, सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का झांसा दे रहे हैं। एचपीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराएं बिना ही प्लाटिंग करना पूरी तरह अवैध है। अवैध कॉलोनी में प्राधिकरण भवन का मानचित्र भी स्वीकृत नहीं करता है और नई बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराता है। प्राधिकरण का कहना है कि खरीददार प्लॉट खरीदने से पहले प्राधिकरण दफ्तर से वास्तविकता की जानकारी प्राप्त कर ले, कहीं ऐसा ना हो कि आपको पछताना पड़े।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716



























