
दो जनपदों की आबकारी टीम खाली हाथ लौटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी के कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री,संग्रह,परिवहन पर कड़ी नजर रखने व रोकने के लिए जनपद हापुड व अमरोहा की आबकारी टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के ग्रामीण इलाको मे छापा मारी की,परन्तु टीम को कुछ हाथ नही लगा।
उत्तर प्रदेश शासन ,आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, संयुक्त आबकारी आयुक्त,मेरठ जोन, मेरठ के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी,हापुड़ के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी, हापुड़ के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों, गढ़मुक्तेश्वर के मेले को ध्यान रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की निष्कर्षण, बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाये जाने के क्रम मे जिला हापुड़ एवं जिला अमरोहा की संयुक्त टीम द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2, आबकारी निरीक्षक विपिन मैनवाल क्षेत्र 3,आबकारी निरीक्षक राजेश सिंह मय स्टाफ अमरोहा में पड़ने वाले लाठीरा, फरीदपुर आत्मदौली तथा गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अतर्गत ग्राम चकलाठिरा में दबिश दी गई ।अवैध शराब की रोकथाम हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


























