
हापुड़: बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोंक पर लूटा मोबाइल, पुलिस तलाश में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को चाकू दिखाकर उसका मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के जरौठी रोड स्थित ग्रीन पार्क निवासी आयुष ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 अक्टूबर की रात वह पिलखुवा स्थित इस्कॉन टेम्पल से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही वह हरजसपुरा के सामने पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने अपनी गाड़ी उनकी बाइक के आगे लगा दी और उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671
























