
बाईपास पर चलती गाड़ी से युवक का स्टंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। जनपद हापुड़ के हापुड़ बाईपास से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में हाईवे पर गाड़ी को लहराते हुए भी देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हाईवे पर इस तरह की लापरवाही न केवल युवक, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है।
चलती गाड़ी से बाहर निकलकर स्टंट करना और हाईवे पर वाहन को लहराना किसी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हाईवे पर इस तरह की लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़
























