
हापुड़: लोगों का गुस्सा फूटा, शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में देव नंदिनी अस्पताल के पास सोमवार को शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। तीन दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल गोलू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि युवक अस्पताल में भर्ती था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ठेके के पास हुई इस घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोप लगाया कि कार चालक ने युवक को टक्कर मारकर हत्या की है।
युवक की मौत के बाद परिजनों और भीम नगर के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग एकत्रित होकर शराब के ठेके को बंद कराने की मांग करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इलाके में स्थित शराब के ठेके को बंद किया जाना चाहिए।
इसके बाद प्रदर्शनकारी एकत्रित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए रवाना हो गए। लोगों ने शराब के ठेके को बंद कराने की मांग उठाई है। फिलहाल, स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करे और शराब के ठेके को बंद कराया जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























