
हापुड़: घर के सामने कुत्ते को शौच कराने से रोका, तो युवक पर लाठी-डंडों से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है! जहाँ महज एक मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामला गांव मुरादपुर रोड स्थित नई मंडी की धीमरो वाली गली का है।
जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे जब पीड़ित सुरेश चंद्र अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी उनका पड़ोसी नवीन अपने पालतू कुत्ते को उनके घर के सामने गंदगी कराने लगा। सुरेश चंद्र ने जब इसका विरोध किया और मना किया, तो आरोपी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि करीब 15-20 मिनट बाद आरोपी नवीन अपने परिजनों—विपिन और सुनील—के साथ लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचा और सुरेश चंद्र के परिवार पर हमला बोल दिया।
इस हमले में सुरेश चंद्र के भाई यशपाल के सिर पर लाठी लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके सिर में कई टांके आए हैं और फिलहाल वे सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर आए दिन झगड़ा करते हैं और अब उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























