
सीएनजी पंप पर दबंगों ने पंप कर्मचारियों को पीटा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्थित दिल्ली लखनऊ हाईवे के किनारे सरूरपुर गांव के पास सीएनजी पंप पर बुधवार को विवाद हो गया। इस झगड़े में दो कर्मचारी घायल हो गए। पंप कर्मचारियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पंप मैनेजर कासिम ने बताया कि बुधवार की दोपहर गांव वैठ का रहने वाले युवक अपनी गाड़ी में सीएनजी डलवाने के लिए आया था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने गाड़ी चालक से सिलेंडर के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांग लिया। आरोप है किसी बात से नाराज होकर गाड़ी चालक स्टाफ से गाली गलौज करने लगा। गाली देने का विरोध किया तो गाड़ी चालक ने फोन करके अपने परिचित दोस्तों और महिलाओं को मौके पर बुला लिया। उन्होंने आते ही लाठी-डंडों से स्टाफ पर हमला कर दिया। हमले में सुपरवाइजर मनीष एवं कर्मचारी दीपेंद्र घायल हो गए। इस बीच किसी कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दे दी उसके बाद आरोपी पंप कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867

























