
👁 6 views Views
हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी से तीन बकरियां चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ी मोहल्ले से तीन बकरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित जीतू पुत्र बनवारी लाल ने इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जीतू के मुताबिक 20 अक्टूबर की रात करीब 12:00 बजे से सुबह 3:00 बजे के बीच उसके घर से तीन बकरियां चोरी हो गई। दो बकरी लाल रंग की और एक काले रंग की है जिसे चोरों ने चुरा लिया। चोरी का पता चलने पर उसके होश उड़ गए जिसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच जारी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























