
बीए की छात्रा का शव नहर से बरामद, एक साल पहले भाई की भी हो चुकी है मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया पुल से बुधवार की सुबह 11:00 बजे बीए की 19 वर्षीय छात्रा ने मध्य गंगा नहर में छलांग लगा दी जिसके बाद गोताखोरों ने मध्य गंग नहर से दोपहर को छात्रा का शव बरामद कर लिया। छात्रा सिंभावली फरीदपुर निवासी पायल है जिसकी स्कूटी पुल के पास से बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले छात्रा के भाई की भी मौत हो गई थी। भाई-बहन की मौत से उनकी मां की गोद सूनी हो गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
फरीदपुर सिंभावली के रहने वाले किसान सत्येंद्र कुमार की बेटी पलक बुधवार की सुबह स्कूटी लेकर घर से निकली थी जिसने पुल पर पहुंचकर नहर में छलांग लगा दी। कुछ घंटे बाद स्कूटी पुल पर लावारिस खड़ी मिली। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी जिसके बाद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात छात्रा का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि एक साल पहले तीन अक्टूबर को छात्रा के भाई अनामिक की भी मौत हुई थी। भाई के बाद बहन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























