
बाबूगढ़ छावनी में 12 फुट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा वार्ड नंबर 3, रावण बनाने वाली टीम सम्मानित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के वार्ड नंबर 3 में दशहरा पर्व के अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगबीर सिंह गुर्जर द्वारा 12 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
रावण दहन के दौरान लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने उत्साह के साथ पर्व मनाया।
कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना बाबूगढ़ पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926
























