
जनपद हापुड़ के दोनों शुगर मिलों के गन्ना क्रय केंद्र कटने पर हानि लाभ
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ को सिंभावली शुगर मिल व बृजनाथपुर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों को काटकर अन्य जनपदों के शुगर मिलों से संबंध किए जाने का मुद्दा बुधवार को कलेक्ट्रेट हापुड़ में आयोजित किसान दिवस में भी छाया रहा। किसान नेताओं का मत था कि सरकार के निर्णय से किसान को लाभ होगा जबकि कुछ नेताओं ने सरकार के निर्णय को किसान अहित में बताया।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष पवन हुण ने कहां की सरकार को सिंभावली व बृजनाथपुर के सभी गन्ना के केंद्र को ऐसे शुगर मिलों से संबंद्ध कर देना चाहिए जो किसान को समय पर गन्ना भुगतान कर सके तभी किसान का भला होगा।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत युवा बैंक के जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी रिंकू ने कहा कि सरकार के निर्णय से किसानों को नुकसान होगा और किसान का पिछला बकाया अटक जाएगा। किसान कोल्हू पर गन्ना डालकर भुगतान लेगा। प्रदेश सरकार को किसान के हित में निर्णय लेना चाहिए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























