
हापुड़ में जगह-जगह हुआ रावण दहन, आतिशबाजी के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। दशहरे के अवसर पर हापुड़ के विभिन्न इलाकों में रावण दहन का आयोजन किया गया। शहर के कोठी गेट, गोपीपुरा, जवाहरगंज समेत कई क्षेत्रों में मोहल्ले के लोगों ने एकत्र होकर रावण दहन किया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जमकर आतिशबाजी की गई।
दशहरे पर कहीं मोहल्ले के लोगों ने खुद रावण के पुतले तैयार किए, तो कहीं बाजार से पुतले खरीदकर उनका दहन किया। शाम होते ही विभिन्न इलाकों में लोग रावण दहन देखने के लिए जुटने लगे। रावण के पुतले में आग लगते ही लोगों ने आतिशबाजी कर त्योहार की खुशियां मनाईं।
इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दशहरे को लेकर उत्साह नजर आया। लोगों ने रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। शहर के विभिन्न मोहल्लों में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























