
सड़क हादसे के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में पलवाड़ा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा ब्रजघाट चेक पोस्ट से 300 मीटर आगे शनिदेव मंदिर के पास हुआ। हादसे में ट्रक चालक दीपक घायल हो गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिसके बाद घायल चालक दीपक पुत्र जगराम निवासी मीरपुर थाना डिडौली जिला अमरोहा को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके बाद चीख पुकार मच गई जिसे अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867

























