
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हो राष्ट्रीय अवकाश, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने की प्रधानमंत्री से अपील
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशभर में ‘राष्ट्रीय अवकाश’ घोषित करने की मांग उठाई है। मनोज कुमार वाल्मीकि ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी भेजा है। उन्होंने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर संपूर्ण मानवता को सत्य, न्याय, करुणा और मर्यादा का महान संदेश दिया। आयोग के सदस्य ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि जन-भावनाओं और महर्षि वाल्मीकि जी के राष्ट्रीय योगदान को ध्यान में रखते हुए, वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की इस मांग पर सकारात्मक फैसला लिया जाए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़

























