
आजमपुर गांव पहुंचे सपा के भावी प्रत्याशी दिग्विजय शिशोदिया, ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया रविवार को क्षेत्र के गांव आजमपुर पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं।
दिग्विजय सिसोदिया ने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी बातों को सुना और क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान गांव के विकास और स्थानीय लोगों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान इमरान सहित गांव के अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। दिग्विजय सिसोदिया की ग्रामीणों के साथ हुई इस मुलाकात को क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























