
हापुड़: मेरठ रोड पर अचानक टूटा बिजली का तार, टला बड़ा हादसा!
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। तार टूटने के बाद सड़क से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी के घायल होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और टूटे हुए तार को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। पुलिस व विद्युत विभाग ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बड़े वाहनों को कुछ समय के लिए रोका। तार को दुरुस्त करने की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात वाहनों का आवगमन सुचारू हुआ।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























