
खेत में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, परिवार में कोहराम
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अंकित पुत्र कैलाश, निवासी आलमनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित पिछले तीन दिनों से लापता था।
खेत में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत सांप के काटने से हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926
























