
छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोडने के लिए विशेष अभियान
हापुड, वि(ehapurnews.com): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आगामी 17 अक्टूबर (शनिवार) एवं 24 अक्टूबर (शनिवार) को प्रत्येक बूथ पर मतदाता सहायता हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील है कि विशेष कैम्प में आकर मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन अवश्य करें। लोकतंत्र में सभी की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















