
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
पत्नी से मामूली विवाद के बाद युवक ने ऊपरी गंगा नहर में लगाई छलांग, 30 घंटे से तलाश जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव शेखपुर खिचुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद एक युवक ने गुस्से में आकर ऊपरी गंगा नहर में छलांग लगा दी। घटना के करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पटपड़गंज स्थित वाल्मीकि कॉलोनी के रहने वाले कमल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुछ समय से शेखपुर खिचुरा में अपने चाचा के यहाँ रह रहे थे। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर कमल का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के बाद वह अपने भांजे के साथ ऊपरी गंगा नहर के पास पहुँचे और अचानक नहर में छलांग लगा दी।
एसडीआरएफ (SDRF) टीम और परिजन कर रहे हैं तलाश
घटना के तुरंत बाद भांजे ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर नहर में तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य संकट मोचन बल (SDRF) की टीम को बुलाया गया, जो लगातार नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
कमल के अचानक इस तरह कदम उठाने के बाद उनकी पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, तुरंत मामले की जाँच शुरू कर दी गई। युवक की तलाश के लिए हरसंभव आवश्यक प्रयास और कार्रवाई की जा रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















