
👁 27 views Views
पिलखुवा: टोल प्लाजा पर कार चालक की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुड़गांव से हापुड़ आ रहे 46 वर्षीय एक कार चालक की छिजारसी टोल प्लाजा पर अचानक तबीयत बिगड़ गई. दिल का दौरा पड़ने पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोक लिया.
वहां मौजूद टोल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उन्हें रामा मेडिकल कॉलेज-हास्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
मृतक की पहचान गुड़गांव के पालम विहार निवासी संदीप के रूप में हुई है, जो कार से हापुड़ आ रहे थे. कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.




















