
एलायंस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):एलायंस क्लब महक का अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए बबीता शर्मा को अध्यक्ष, सुनीता स्वामी को सचिव तथा प्रतिभा गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया।नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में इंस्टॉलेशन ऑफिसर डॉ. आराधना बाजपेई ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर इंटरनेशनल प्रवक्ता डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाएं सेवा, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा भावना के साथ किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।
मुख्य अतिथि भगवंत गोयल ने क्लब के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि सेवा संस्थाओं का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।
इंटरनेशनल डायरेक्टर अजय बंसल ने कहा कि एलायंस क्लब सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि बबीता शर्मा के नेतृत्व में क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सेवा कार्यों का विस्तार होगा।
वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनीता शर्मा ने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और सेवा भावना का अद्भुत संगम होता है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष बबीता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
नव-निर्वाचित सचिव सुनीता स्वामी ने कहा कि क्लब की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक सेवा प्रकल्पों को संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की।
इस अवसर पर क्लब की संस्थापक रुबीना माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष सरिका गुप्ता, मनीषा, संगीता अग्रवाल, विनिता, महेश सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















